फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Husband kill his NRI wife in Hotel in Amritsar crime news

अमृतसर में NRI महिला का मर्डर: होटल में मिली लाश, ऑस्ट्रेलिया में रहती थी प्रभजोत कौर, पति ने क्यों की हत्या?

Mon, 12 Jan 2026 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Jan 2026 05:28 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में एनआरआई महिला की हत्या हुई है। महिला की लाश होटल के कमरे में मिली है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की है, जो फरार है। 

विज्ञापन
Husband kill his NRI wife in Hotel in Amritsar crime news
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्स रूट में एक एनआरआई महिला की हत्या हुई है। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर निवासी गांव वड़ैच जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ होटल में रुकी हुई थी, लेकिन पति होटल से फरार हो चुका है। शक जताया जा रहा है कि पति ने ही महिला की हत्या की और फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति मंदीप सिंह ढिल्लों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मृतका के परिवार (मायके) वालों को बुलाया है, जिनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


मृतका प्रभजोत कौर के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि प्रभजोत की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। पति मंदीप सिंह ढिल्लों उसके चरित्र पर शक करता था। इस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दंपती ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और हाल ही में पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम के लिए पंजाब आए थे। आरोप है कि पति उसे जबरन साथ लेकर गया और होटल में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका का छह माह का बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed