फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroine recover, tarn taran heroine recover, 15 Kg heroine recover, heroine from border, amritsar

बीएसएफ ने सीमा से पकड़ी 15 किलो हेरोइन

Tue, 02 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 02 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
heroine recover, tarn taran heroine recover, 15 Kg heroine recover, heroine from border, amritsar
सीमा से बरामद हुई हेरोइन संबधी जानकारी देते डीआईजी आरके थापा व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन ने पाकिस्तान के तस्करों के नापाक इरादों को फेल करते हुए भारतीय सीमा में दाखिल 15 किलो हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


खेमकरन में आयोजित प्रेसवार्ता में बीएसएफ के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि आईजी अनिल पालीवाल की तरफ से पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतें रोकने के लिए बीएसएफ को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन


दो अगस्त को सुबह 1:35 बजे बीएसएफ की 191 बटालियन के जवान जब गश्त कर रहे थे तो बीओपी मीयांवाली (उताड़) कंटीली तार से पार पाकिस्तान की तरफ से कुछ हरकत होती हुई दिखाई दी। बीएसएफ ने जब चौकसी से देखा तो पाकिस्तान की तरफ से तस्करों ने बीएसएफ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में बीएसएफ की तरफ से फायरिंग की गई। इसी दौरान पाकिस्तानी तस्कर वापस दौड़ गए। इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को सीमा से 10 फुट लंबी प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। इसमें से 15 पैकेट हेरोइन के निकले। इसकी कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है। 


डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीएसएफ की यह बड़ी रिकवरी है। इससे पाकिस्तान तस्करों के नापाक मनसूबों को फेल करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया गया है। इस मौके पर कमांडेंट वाईपी सिंह के अलावा बीएसएफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed