फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four Babbar Khalsa International operatives arrested in Amritsar police encounter

अमृतसर में एनकाउंटर: BKI के चार आप्रेटिव गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, आतंकी पन्नू के लिए कर रहे थे काम

Sun, 28 Sep 2025 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार आप्रेटिव गिरफ्तार किए हैं। इनमें से दो को गोली लगी है। आरोपी आतंकी पन्नू के लिए काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Four Babbar Khalsa International operatives arrested in Amritsar police encounter
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू के कहने पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चार में से दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर दौरान गोली लगने से जख्मी हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम गुरविंदर सिंह उर्फ हरमन निवासी तरनतारन, विशाल उर्फ कीड़ी, विशाल उर्फ रवि दास और जोबनदीप शर्मा निवासी तरनतारन है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल प्वाइंट 30 बोर और स्प्रे पेंट कैन और बाइक बरामद की है। जख्मी हुए आरोपियों में विशाल उर्फ कीड़ी और जोबनदीप शर्मा शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह चारों आरोपी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हुए है। इन आरोपियों की ओर से ही पन्नू के कहने पर 17 सितंबर की रात दीवारों और ट्रेनों पर भड़काऊ नारे लिखे थे। जांच में पता चला कि इन आरोपियों का संबंध बीकेआई के ऑपरेटिव शमशेर शेरा, कुख्यात गैंगस्टर प्रभाव दासूवाल और अफरीदी तूत से था और ये उनके आदेश पर काम कर रहे थे। इसी दिन गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर ग्रैफिटी वाली वीडियो पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहले आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ हरमन और विशाल उर्फ रवि दास को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को सूचना मिली थी कि आरोपी विशाल कीड़ी और जोबनदीप कचहरी परिसर के पास कहीं घूम रहे है। इसी के तहत टीम गठित की और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। खुद को घिरा हुआ देखकर आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में दोनों जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी जोबनदीप के खाते में विदेश से पैसे आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसमें हत्या के प्रयास, वसूली और तरनतारन में गोलीबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं। इन आरोपियों की ओर से तरनतारन जिले में फिरौती के लिए की लोगो पर गोलियां भी चलाई है। फिलहाल जांच की जा रही है, ताकि इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed