फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five associates of terrorist Jeevan Fauji arrested in Amritsar hand grenade pistol and magazine recovered

पंजाब में फिर होना था धमाका: पुलिस थाने को बम से उड़ाने की साजिश, आईएसआई-बीकेआई के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 09:13 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 May 2025 09:13 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से हैंड ग्रेनेड, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस मिले हैं। ये बदमाश विदेश में बैठे जीवन फौजी के गुर्गे हैं, जो किसी पुलिस थाने पर बम फेंकने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Five associates of terrorist Jeevan Fauji arrested in Amritsar hand grenade pistol and magazine recovered
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पुलिस थाने आतंकियों के निशाने पर हैं। इससे पहले भी कई बम हमले हो चुके हैं, लेकिन अभी भी आतंकी इन वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे हैं। अमृतसर जिले में एक बार फिर पुलिस थाने पर हैंड ग्रेनेड अटैक करने की योजना बनाई गई थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और गैंगस्टर जीवन फौजी के टेरर मॉड्यूल ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली थी।

विज्ञापन

इस बीच इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने आईएसआई-बीकेआई-जीवन फौजी टेरर मॉड्यूल के पांच गुर्गों को दबोचा है। जिस हैंड ग्रेनेड का अटैक में इस्तेमाल होना था, पुलिस ने वह भी बरामद कर लिया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ बब्बू, अभिनव भगत उर्फ अभी, अजय कुमार उर्फ अज्जू और सनी कुमार सभी निवासी हरीपुरा, अमृतसर और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।

विज्ञापन
पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .32 बोर देसी पिस्तौल समेत पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी यादव ने बताया कि गैंगस्टर जीवन फौजी जो कि विदेश से बीकेआई और आईएसआई का मेन हैंडलर बन पंजाब में ऑपरेट कर रहा है, उसने सीमावर्ती जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का प्लान बनाया था। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को गैंगस्टर जीवन फौजी ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था और कट्टरपंथी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को मोटरसाइकिल मुहैया करवाए गए थे और अजनाला सेक्टर से हथियारों की खेप प्राप्त करने का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार आरोपी ग्रेनेडों से पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस से हथियार छीन और गोलीबारी कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फॉलो-अप रिकवरी ऑपरेशन के दौरान आरोपी अजय कुमार ने पुलिस टीम से सर्विस हथियार छीनकर और गोलीबारी करके भागने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया और वह अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने हाल ही में अमृतसर के माहल गांव में एक किराना स्टोर के मालिक पर गोलीबारी करने वाले हमलावरों को लॉजिस्टिक सहायता और एक्टिवा स्कूटर भी मुहैया करवाया था। आतंकवादी नेटवर्क के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed