{"_id":"61cdbf067247016ab31824cb","slug":"firing-outside-house-of-former-jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
Thu, 30 Dec 2021 07:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:51 PM IST
सार
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह की 1984 में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार की रात उनके घर के बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार देर रात को दो बदमाशों ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाई। सुल्तानविंड रोड स्थित आत्मा राम में हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की लेकिन गोलियां चलाने वालों का अभी कुछ पता नहीं चल सका। वहीं बी डिवीजन थाना की पुलिस ने परिवार के गुरप्रीत सिंह के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह सुल्तान विंड रोड स्थित आत्मा राम इलाका में रहते थे। उनका कार्यकाल 1938-1948 और 1952 से लेकर 1954 के बीच रहा। साल 1984 में आतंकियों ने गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी थी। आजकल उनके आवास पर उनके पारिवारिक सदस्य रहते हैं।
विज्ञापन
कल रात कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज से पूर्व जत्थेदार के पारिवारिक सदस्यों और इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका से कुछ खोल बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में आया कि फायरिंग करने वाले तीन बदमाश थे, जो पल्सर मोटरसाइकिल पर आए थे। एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दो ने पूर्व जत्थेदार के घर के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर केस दर्ज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस का पहरा लगा दिया है। गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं। पुलिस ने इस घटना के बाद शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन अभी तक पुलिस फायरिंग करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।