फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on man in amritsar

अमृतसर में फायरिंग: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे को मारी गोली, देर रात कुत्तों को खाना खिलाने निकला था

Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
सार

पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल का भतीजा सागर देर रात कुत्तों को खाना खिलाने घर से बाहर आया था। इसी दाैरान एक्टिवा पर आए युवक ने उसके पेट में गोली मार दी।  
 

विज्ञापन
Firing on man in amritsar
माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात एक्टिवा सवार ने पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे सागर को गोली मार दी। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत सागर को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निकला था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली सागर के पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी शिव दर्शन सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के बाद पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पुलिसिया सरकार का अपराधियों पर कोई भी कंट्रोल नहीं रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed