फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing in Golden avenue in amritsar one died

अमृतसर में फायरिंग: बाइक पर आए बदमाशों ने कार सवारों पर दागीं गोलियां, युवक की मौत; 14 गोलियों से हुआ छलनी

Thu, 18 Sep 2025 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

दो युवक कार से कहीं जा रहे थे। अचानक पीछे से आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं। मृतक के भाई कमल कुमार ने बताया कि निमिष रिकवरी का काम करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन
Firing in Golden avenue in amritsar one died
अमृतसर में कार पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के गोल्डन एवेन्यू इलाके में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह से जख्मी हो गया। मरने वाले युवक का नाम निमिष कुमार है। उसका साथी हरप्रीत सिंह गंजा गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कार से कहीं जा रहे थे कि अचानक पीछे से आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं। मृतक के भाई कमल कुमार ने बताया कि निमिष रिकवरी का काम करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फायरिंग में उसे करीब 14 गोलियां लगीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल साथी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी राणा सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed