{"_id":"695e89fb70f906adf204f297","slug":"fir-on-singer-rami-randhawa-for-displayed-weapons-on-social-media-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक रम्मी रंधावा पर FIR: सोशल मीडिया पर पोस्ट... लिखा- मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गायक रम्मी रंधावा पर FIR: सोशल मीडिया पर पोस्ट... लिखा- मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े
Wed, 07 Jan 2026 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:00 PM IST
सार
पंजाबी सिंगर रम्मी रंधावा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अमृतसर के अजनाला पुलिस ने गायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रम्मी रंधावा अजनाला के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पंजाबी गायक रम्मी रंधावा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा पर पुलिस ने हथियारों की नुमाइश करने पर एफआईआर दर्ज की है। रम्मी अमृतसर के अजनाला इलाका निवासी हैं। उन पर कार्रवाई उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। इसमें उन्होंने हथियारों से जुड़ा वीडियो पोस्ट करते लिखा था कि मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े।
विज्ञापन
अजनाला पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत रम्मी पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता एएसआई कंवलजीत सिंह ने रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा निवासी गुज्जापीर को आरोपी बनाया गया है। एएसआई कंवलजीत ने कहा कि उन्हें मुखबीर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जब उसने अपने फेसबुक अकाउंट से उसकी जांच की, तो पाया कि रम्मी रंधावा ने हथियारों की नुमाइश का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
हथियारों की खुलेआम नुमाइश करना कानूनन अपराध है। इससे समाज में डर का माहौल पैदा होता है। पुलिस ने यह केस रम्मी की 13 दिसंबर को की गई पोस्ट के वायरल होने के बाद दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक रम्मी रंधावा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। यह वीडियो अभी भी रंधावा की फेसबुक वॉल पर है।
विज्ञापन