फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fight, phagwara fight, fight for facebook comment, fight in two group, amritsar

फगवाड़ा में फेसबुक पर कमेंट, थाने में भिड़े दो पक्ष

Tue, 31 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 31 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
fight, phagwara fight, fight  for facebook comment, fight in two group, amritsar
झगड़ा - फोटो : dummy picture
फेसबुक पर किए कमेंट की शिकायत के निपटारे के लिए आए दो पक्ष थाना सिटी में ही भिड़ गए। दोनो पक्षों में मारपीट हुई और कुर्सियां चली। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को संभाला। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बाद में एसपी अजिंदर सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल और सभी थाना प्रभारियों को उपस्थिति में कमेंट करने वाले पक्ष की माफी के बाद मामला निपट गया। इस सारे घटनाक्रम के दौरान थाने का गेट बंद रहा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवसेना बाल ठाकरे के नेता इंद्रजीत करवल के भतीजे आदित्य करवल और पार्षद दविंदर सपरा के बेटे हिमांशु सपरा के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हुई थी। जिसको बाद में निपटा दिया गया था लेकिन दोनों के बीच बोलचाल बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आदित्य ने फेसबुक पर हिमांशु सपरा पर एक कमेंट किया, जिसको लेकर सपरा ने आदित्य को पिता को बताया। मामला निपटता न देख उन्होंने सिटी पुलिस को शिकायत कर दी। इसी को लेकर दोनों पार्टियों को थाने बुलाया गया था।

बातचीत के दौरान ही दोनों पक्ष पुलिस की उपस्थिति में ही भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट हुई और कुर्सियां चलने लगीं। इस पर थाने में हड़कंप मच गया था पुलिस ने मुश्किल से दोनों को अलग किया। इस दौरान करवल पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने का भी आरोप लगा। थानेदार बलविंदर राय ने बताया कि रिवाल्वर जमीन पर गिरी मिली। 


वहीं घल्लूघारा सप्ताह में सुरक्षा के मद्देनजर एसपी फगवाड़ा अजिंदर सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, थाना सिटी प्रभारी रमनदीप सिंह, थाना सदर इंस्पेक्टर सुरिंदरपाल सिंह, रावलपिंडी प्रभारी जोगिंदर पाल, एंटी फ्राड स्टाफ प्रभारी अमन शर्मा और आईटीबीपी के जवान फ्लैग मार्च के लिए थाने में एकत्रित हो रहे थे। सभी ने मिलकर स्थिति को संभाला। करीब डेढ़ दो घंटे बाद आदित्य ने कमेंट के लिए माफी मांगी। इसके बाद मामला निपट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed