फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmer in Amritsar and woman commits suicide in Moga

खुदकुशी के चार मामले: अमृतसर में किसान ने जहर खाकर दी जान, मोगा में महिला ने खुद को किया आग के हवाले

Sat, 11 Dec 2021 07:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर जिले में एक किसान ने अपने परिवार से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उधर, मोगा जिले में विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Farmer in Amritsar and woman commits suicide in Moga
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर के कंबो थानाक्षेत्र के गांव भैणी गिलां में किसान मनिंदर सिंह ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसमें मृतक किसान की पत्नी की शिकायत पर उसके ससुर, देवर, जेठानी और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


रमिंदरजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उनकी शादी भैणी गिलां गांव के जसबीर सिंह के लड़के मनिंदर सिंह के साथ शादी हुई। शादी के बाद से ही उनके ससुराल में उनके पति के साथ अकसर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा किया जाता था। उनका पति अपने पिता जसबीर सिंह, छोटे भाई ओंकार सिंह, बड़ी भाभी रुपिंदर कौर और एक अन्य रिश्तेदार कंवलजीत सिंह से काफी परेशान रहता था। 
विज्ञापन


मृतक किसान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को भी उनके ससुर और पति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद मनिंदर सिंह ने गुस्से में आकर घर में रखी फसलों पर स्प्रे करने वाली दवा पी ली। इस दौरान वहां मौजूद उनके ससुर ने उनके पति को बचाने की कोशिश नहीं की। इससे पहले कि वह अपने पति से जहरीली दवा की शीशी छीनती वह उसे निगल चुका था। इससे मनिंदर की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिसस ने रमिंदरजीत कौर की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा: पति व सास से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

पति द्वारा मारपीट करने व सास की ज्यादती से आहत महिला ने अपने घर में ही खुद को तेल डालकर आग लगा ली। महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके आरोपी पति व सास के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में केस दर्ज किया है। 


जांच अधिकारी थाना मेहना के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता साधू सिंह निवासी राएसर (बरनाला) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी रूपिंदर कौर की शादी करीब नौ साल पहले इंद्रजीत सिंह निवासी गांव धूड़कोट टाहलीवाला के साथ हुई थी। इंद्रजीत सिंह पेशे से किसान है और शादी के बाद से ही इंद्रजीत सिंह उनकी बेटी रूपिंदर कौर को पसंद न करने की बात कहकर दूसरी शादी करने की बात करता था। 

कई बार इंद्रजीत सिंह ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और इस सब में इंद्रजीत की मां सुरजीत कौर उर्फ सीतो भी उसका साथ देती थी। इसी घरेलू कलह से दुखी होकर रूपिंदर कौर ने एक दिसंबर को अपने घर में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इस मामले में पुलिस ने इंद्रजीत और उसकी मां सुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि रूपिंदर कौर का एक आठ साल का बेटा भी है।

होशियारपुर: साहूकारों से परेशान युवक ने दी जान, तीन नामजद

साहूकारों से परेशान सैलून मालिक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी पुलिस ने रिदम निवासी कमालपुर, संजय शर्मा निवासी नहर कॉलोनी और अमन निवासी शेरगढ़ पर को नामजद किया है। मोहल्ला हरीनगर निवासी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उनका भाई हर्षित पुरी सुतैहरी रोड पर सैलून चलाता था। जब उनके भाई ने काम शुरू किया था तो साहूकारों से कर्ज लिया था। हर्षित ने उक्त लोगों को ब्याज सहित काफी कर्ज वापस कर दिया था। इसके बावजूद साहूकार सैलून पर आकर गाली गलौच करते थे। इससे परेशान होकर हर्षित ने आत्महत्या कर ली है। 

लुधियाना: मानसिक परेशान युवक ने लगाया फंदा

मानसिक तौर पर परेशान चल रहे डाबा के गुरमेल नगर निवासी विनोद मिश्रा (31) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसी उसका दरवाजा खटखटाने पहुंचे। शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम मृतक के परिवार वालों के आने पर किया जाएगा।


 
जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि विनोद मिश्रा मनी ट्रांसफर का काम करता था। वह लगभग पांच दिन से रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। शादी समारोह से विनोद गुरुवार को अकेला ही घर लौट आया। उसने शुक्रवार देर रात फंदा लगा लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनोद रुपयों के लेन-देन को लेकर काफी समय परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed