{"_id":"b4f3c25bad08d644fc34f6c2b15cb247","slug":"fagwada-bank-loot-attempt-stolen-cash-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आफ बड़ौदा मौली शाखा में सेंधमारी पर नहीं ले जा सके नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक आफ बड़ौदा मौली शाखा में सेंधमारी पर नहीं ले जा सके नगदी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक आफ बड़ौदा मौली शाखा में सेंधमारी करने का मामला सामने आया है। लुटेरे बैंक के अंदर घुस कर दीवार तोड़ कर एटीएम को तोड़ने में सफल रहे पर नकदी उनके हाथ नहीं लगी। लुटेरों ने स्ट्रांग रूम को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा अश्वनी कुमार,सदर थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह,अर्बन एस्टेट चौंकी प्रभारी सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस का दावा है लुटेरे शीघ्र पुलिस हिरासत में होंगे। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर दो व्यक्तियों की शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ महाजन ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे सुरक्षा कर्मी मनजीत ने उन्हें सूचना दी एटीएम टूटा हुआ है और साथ लगती बैंक की दीवार भी टूटी है।
इस पर वह तुरंत बैंक पहुंचे। उन्होंने देखा कि बदमाश दीवार फांद कर अंदर घुसे और गेट तोड़ कर बैंक में प्रवेश कर गए। उन्होंने स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया।
बाद में दीवार तोड़ कर एटीएम बूथ में घुसे। लुटेरो ने एटीएम तो तोड़ दिया पर नकदी नहीं निकाल सके। बैंक व एटीएम में करीब छह-सात लाख रुपये का कैश था।
एसपी अश्वनी कुमार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज मुताबिक वारदात का समय पौने 12 बजे का है। उन्होंने दावा किया कि वारदात शीघ्र हल कर ली जाएगी।