फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   drug recover, drug recover to BJP leader, phagwara drug recover, phagwara, amritsar

भाजपा मंडल उपप्रधान के स्टीकर लगी गाड़ी से मिला नशा

Tue, 30 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 30 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
drug recover, drug recover to BJP leader, phagwara drug recover, phagwara, amritsar
गाड़ी पर लगा भाजपा उपप्रधान का स्टीकर। - फोटो : amarujala
फगवाड़ा पुलिस ने भाजपा मंडल उपप्रधान के स्टीकर लगी आर्टिगा गाड़ी से 200 नशीली गोलियां बरामद की हैं। कार सवार महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की पत्नी ने कुछ समय पहले ही भाजपा नेता गुरदीप दीपा पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। वहीं जिस मेडिकल स्टोर से आरोपी नशीली दवा खरीदते थे, उसको भी सेहत विभाग ने सील कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राए ने बताया कि सतनामपुरा थाना प्रभारी एसआई सिकंदर सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र में नशीली गोलियां बेचने वाला एक व्यक्ति आर्टिगा गाड़ी में अपनी महिला साथी के साथ कोटरनी इलाके में घूम रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिकंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई हरजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर जाकर आर्टिगा (पीबी-08-बीएन-4943) में सवार हरजीत सिंह वासी मानव नगर और शीला रानी वासी कोटरानी फगवाड़ा को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 200 नशीली गोलियां बरामद की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह लोग नशीली दवाएं चोपड़ा मेडिकल स्टोर पटेल नगर से खरीद कर फगवाड़ा के आसपास क्षेत्रों में और गांवों में सप्लाई करते थे। आरोपी हरजीत सिंह और शीला रानी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपियों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कौशिक को दी। कौशिक ने अपनी टीम के साथ चोपड़ा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 28 डिब्बे नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद कर कब्जे में लिए। टीम ने मेडिकल स्टोर के पटेल नगर स्थित गोदाम को पुलिस से सील करवाकर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 


उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर का मालिक सुरेश चोपड़ा बिना बिल और बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाएं बेचता था। आरोपी लाडी अपनी आर्टिगा गाड़ी पर भाजपा के मंडल उपप्रधान का स्टीकर लगाकर घूमता था। जानकारी के अनुसार वह भाजपा मंडल में भी किसी पद पर नही है, लेकिन भाजपा के साथ इसके संबंध काफी करीबी रहे है।

वह भाजपा नेता गुरदीप दीपा का भी काफी करीबी रहा। बाद में उसकी पत्नी ने दीपा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed