फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   deadbody found, pathankot deadbody found, half burn body found, pathankot, amritsar

पठानकोट में नाले में मिला बच्ची का अधजला शव

Sat, 24 Dec 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 24 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
deadbody found, pathankot deadbody found, half burn body found, pathankot, amritsar
पठानकोट में बच्ची के शव मिलने पर घटनास्स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amarujala
शहर के बाहरी क्षेत्र खड़ी नाले से शनिवार की सुबह एक बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ। रेत में एक पत्थर के नीचे रखे कंबल से शव लिपटा था। बच्ची से रेप के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शव सूचना मिलने पर थाना सुजानपुर पुलिस, डीएसपी गुरप्रीत सिंह व थाना डिवीजन नंबर 1 के थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी का कहना बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह जोर नाम का व्यक्ति खड़ी नाले से रेत निकाल रहा था। उसने कुछ रेत उठाई थी कि उसे एक पत्थर के नीचे एक कंबल दिखा। जब उसने कंबल हटाया तो उसके नीचे एक शव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने गांव छोटेपुर जाकर सरपंच रमेश कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सरपंच रमेश कुमार ने सुजानपुर पुलिस को सूचना दी। सुजानपुर पुलिस से घटनास्थल पर पहुंचकर एक पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिया।

इसके बाद डीएसपी गुरप्रीत सिंह व थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी हरकृष्ण सिंह पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी शव की जांच की। इसके बाद डॉग स्काड टीम को बुलाया गया और कंबल सुंघाकर आसपास के क्षेत्र में जांच की गई। 

शव मिलने की खबर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आशंका जताई कि बच्ची से पहले रेप करने उसकी हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद यहां दफनाया गया है।

डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया बच्ची आयु करीब 6-8 वर्ष के बीच की है। बत्ती का आधा शरीर जला हुआ है। ऐसा लग रहा है कि शव को  दो दिन पहले ही दफनाया गया है। डीएसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


उन्होंने बताया मृत बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बताया बच्ची की मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed