{"_id":"66d2e26895f388704f0d5539","slug":"case-registered-in-murder-of-man-in-amritsar-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माैत का बदला माैत: अमेरिका से मिली सुपारी और दूध देने जा रहे दोधी को गोलियों से भूना... 13 साल पुरानी थी अदावत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माैत का बदला माैत: अमेरिका से मिली सुपारी और दूध देने जा रहे दोधी को गोलियों से भूना... 13 साल पुरानी थी अदावत
Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
सार
2011 में कुलबीर सिंह की प्रेमिका की माैत हो गई थी। उसके घरवालों ने कुलबीर पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में वह दो साल जेल में भी रहा लेकिन बाद में वो बरी हो गया था।
विज्ञापन
युवक की हत्या में बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहाती के कस्बा जंडियाला के गांव तारागढ़ के नजदीक दूध का कारोबार करने वाले दोधी कुलबीर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
कुलबीर सिंह की मौत का कारण उसकी प्रेमिका की मौत बना है। प्रेमिका की मौत के आरोप में वह जेल में रह चुका है। प्रेमिका के परिवार वालों ने ही सुपारी देकर हत्या करवाई है। मृतक कुलबीर के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जो मृतक की पूर्व प्रेमिका के परिवार के हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुलबीर की हत्या सुपारी देकर अमेरिका में बैठे कुछ लोगों ने करवाई है। गांव धारड़ निवासी कश्मीर सिंह ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया। उसी ने दो शार्प शूटरों को इसके लिए हायर कर हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारड़ निवासी जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल कौर व तख्तू चक्क, जिला तरनतारन निवासी वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन