फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case on police man, amritsar case on police man, case on mukha murder, amritsar

मुक्खा हत्या केस में आठ पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज

Thu, 07 Jul 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 07 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
case on police man, amritsar case on police man,  case on mukha murder, amritsar
हत्या - फोटो : dummy picture
दो वर्ष पहले स्थानीय वेरका में गलती से पुलिस की गोलियों से मारे गए मुखजीत सिंह मुक्खा की हत्या में शामिल आठ पुलिस कर्मचारियों पर हाईकोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


16 जून 2015 को वेरका में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का ट्रेप लगाकर इंतजार कर रही पुलिस पार्टी ने सामने से आ रही गाड़ी में आ रहे मुखजीत सिंह मुक्खा पर गोलियों की बौछार कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मृतक पर आरोप लगाया था कि गाड़ी रोकने पर उन पर फायर किए गए। उन्होंने बचाव में गोलियां चलाईं। मुक्खा के परिजनों की मांग पर सारे मामले की जांच एसआईटी बनाकर आईजी पुलिस जी नागेश्वर को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि पुलिस की ओर से मुक्खा को देखते ही गोलियों की बौछार कर दी गई व उसे गोली चलाने का मौका भी नहीं मिला। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गोली चलाने से पहले किसी भी बड़े अधिकारी का आदेश नहीं लिया गया।


हाईकोर्ट ने एसआईटी की रिपोर्ट पर आठ पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।  एसआई रमेश कुमार, एएसआई जोगिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह, राजेश कुमार, संदीप कुमार, जसबीर सिंह, कांस्टेबल नवजोत सिंह और सतविंदरजीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed