धान की फसल की आड़ में पाक कर रहा हेरोइन तस्करी, फिरोजपुर में बीएसएफ ने पकड़ी बड़ी खेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी तस्कर फेंसिंग पार खेत में लगी धान की फसल कटने से पहले भारतीय तस्करों तक हेरोइन की खेप पहुंचाने में जुटे हैं। खड़ी फसल की आड़ में पाकिस्तानी तस्कर फेंसिंग तक पहुंच कर भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंक देते हैं। इस बार अक्तूबर माह में पाकिस्तान की तरफ से कई बार हेरोइन की खेप भेजी गई है।
बीएसएफ ने पोस्ट मबोके के पास शनिवार सुबह हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन पांच किलो 125 ग्राम आंका गया है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि बटालियन-29 के जवान शुक्रवार रात को बीओपी मबोके के पास लगी फेंसिंग के साथ गश्त कर रहे थे। पाकिस्तान की तरफ तस्करों की गतिविधियां देखी गई।
एक तो घना अंधेरा था और धान की फसल के चलते तस्कर दिख नहीं पाए। बीएसएफ जवान पाकिस्तानी तस्करों की हरकत को भांपते ही सतर्क हो गए। शनिवार सुबह घटनास्थल पर बीएसएफ जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बीएसएफ जवानों को हेरोइन के पांच पैकेट मिले, जिनका वजन पांच किलो 125 ग्राम आंका गया है। इस साल बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाक सीमा से 191 किलो 413 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि फेंसिंग पार खेतों में धान की फसल लगी है, जो अक्तूबर में काटी जानी है। मालूम हो कि कई किसान हेरोइन व असलहा तस्करी के धंधे से जुड़े हैं, जिन्होंने फेंसिंग पार खेत ठेके पर लिए हैं, उन्होंने खेतों में धान की फसल बिजी हुई है और अभी तक धान की फसल काटी नहीं है। जैसे ही धान की फसल कटती है तो पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन भारतीय क्षेत्र तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए अक्तूबर में हेरोइन की तस्करी बढ़ जाती है।