{"_id":"57223f454f1c1b6330a91705","slug":"brother-in-law-murder-current-crime-tataran","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ को करंट लगाकर मार डाला, काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ को करंट लगाकर मार डाला, काबू
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला द्वारा साथी की मदद से अपने जेठ को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सीमावर्ती गांव मनिहाला जय सिंह की है। गांव मनिहाला जय सिंह में सविंदर सिंह शिंदा (52) अपने छोटे भाई जसवंत सिंह के साथ एक ही घर में रहता था। शिंदा ने शादी नहीं की थी। जसवंत के दो बेटे जजबीर सिंह और भूपिंदर सिंह हैं। शिंदा खेती करता था।
जानकारी के अनुसार शिंदा की भाभी परमजीत कौर के गांव के किसी व्यक्ति के साथ संबंध थे। शिंदा अक्सर उसे मना करता था। मंगलवार को उनकी बहन शिंदो निवासी गांव गगोबूहा गांव में आई। रात को शिंदा घर के सामने वाली हवेली में सो गया और पास ही उसके दोनों भतीजे जजबीर सिंह और भूपिंदर सिंह भी अलग-अलग चारपाइयों पर सो गए। रात करीब एक बजे शिंदो की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी भाभी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर शिंदा को बिजली का करंट लगा रही थी। शिंदो ने जब शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गए।
भिखीविंड के प्रभारी रविशेर सिंह ने शिंदा का शव कब्जे में लेकर उसकी बहन शिंदो की शिकायत पर परमजीत कौर और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।