फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Blast in Punjab Explosion Outside Army Camp khasa in Amritsar Tin Sheets Damaged

पंजाब में फिर धमाका: जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, टीन की चादर को नुकसान

Wed, 06 May 2026 10:03 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 06 May 2026 10:03 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार शाम को जालंधर में बीएसएफ के हेडक्वार्टर के सामने धमाका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं देर रात करीब 11 बजे अमृतसर में भी खासा में आर्मी कैंप के सामने ब्लास्ट हुआ है। 

विज्ञापन
Blast in Punjab Explosion Outside Army Camp khasa in Amritsar Tin Sheets Damaged
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


11 बजे के बाद हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

जानमाल का नुकसान नहीं 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम अमृतसर पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छावनी में बदला एरिया

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है।

अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता का आरोप-चुनाव में धांधली का प्रयास

खासा छावनी में धमाके पर कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं। यह इलाका केंद्र सरकार के अधीन आता है। न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार यहां की स्थिति को नियंत्रित कर पा रही है। मुझे लगता है कि पंजाब में चुनावों में धांधली करने की कोई साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed