फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   blackmail, one arrest, crime, pathankot

ब्लैकमलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 18 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
blackmail, one arrest, crime, pathankot
पठानकोट में पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अन्य फरार हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य धमकाकर पैसों की मांग करते हैं। शुक्रवार को डीएसपी (डी) जगजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ  पठानकोट की टीम के साथ उन्होंने गिरोह के पांच सदस्याें के खिलाफ विभिन्न धाराआें के  तहत मामला दर्ज किया है। पवन नगर, अमृतसर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिन पहले रेलवे रोड स्थित सैनी फास्ट फूड दुकान के मालिक तुषार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी दुकान पर बीते बुधवार शाम उक्त आरोपी अपनी एक महिला साथी के संग पहुंचा और दुकान में बने कैबिन में बैठे युवक-युवती की फोटो खींचने लगा और वीडियो बनाना लगा। दुकान मालिक ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों ने दस हजार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार की शिकायत पर पुलिस की योजना के अनुसार उक्त गिरोह को पैसे लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही दुकान पर आरोपी पैसे लेने पहुंचा तो उसे मौके पर ही तीन हजार रुपये लेते दबोच लिया गया। गिरोह के बाकी सदस्यों की धर पकड़ के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed