{"_id":"80bc38126badf785c795206622d7895e","slug":"beat-wife-dowry-valentine-day-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेनटाइन डे पर दहेज के लिए पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेलेनटाइन डे पर दहेज के लिए पत्नी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
साहिबजादा फतेह सिंह कालोनी के रहने वाले एक पति ने वेलेनटाइन डे पर अपनी पत्नी को दहेज की खातिर पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पत्नी नवदीप कौर को उसके परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया है।
चिकित्सकों के मुताबिक नवदीप कौर की हालत दयनीय बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पताहपुरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लड़की के बयान पर केस की जांच शुरू कर दी है।
नवदीप ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसी के मोहल्ले के रहने वाले गगन कपूर से प्रेम विवाह हुआ था। परिजनों ने शादी में सात लाख रुपया लगाया था। शादी के बाद उसका पति दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
वेलेनटाइन डे पर उसका पति बाहर से शराब पीकर आया। उसके बाद दहेज लाने के लिए उसे विवश करने लगा। विरोध किया तो पति ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।