फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attempt, murder, land, village, head, sister

जमीन के लिए सरपंच की बहन पर कातिलाना हमला

Mon, 15 Feb 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 15 Feb 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
attempt, murder, land, village, head, sister
तरनतारन में रविवार रात सरपंच की विधवा बहन पर उसके जेठ व भतीजों ने जायदाद हथियाने के लिए कातिलाना हमला कर दिया। गांव फतेहचक्क के अकाली सरपंच अवतार सिंह की बहन राजविंद्र कौर को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर थाना तरनतारन सिटी के प्रभारी सुखदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देने के बावजूद न कार्रवाई किए जाने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को अकाली सरपंच अवतार सिंह समेत सैकड़ों अकाली कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोड जाम कर दिया। डीएसपी तरनतारन जसबीर सिंह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि उसकी बहन राजविंद्र सिंह के पति का 1998 में देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेठ बलदेव सिंह ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। उनकी बहन कई बार पुलिस को अपने जेठ के खिलाफ लिखित शिकायत दे चुकी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार रात को जब उनकी बहन राजविंद्र कौर अकेली घर पर थी तो उनके जेठ बलदेव सिंह, जगदीप सिंह, भतीजे हरिंद्र सिंह, जश्नदीप सिंह, लखनदीप सिंह समेत दस लोगों ने उनपर किरपाणों से हमला कर दिया।


उन्होंने आरोप लगाया कि जब थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई तो पुलिस ने कार्रवाई  से मना कर दिया। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही होगी। इससे नाराज अकालियों ने तरनतारन रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। डीएसपी जसबीर सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed