फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI arrested along with son in Tarn Taran of Punjab

दागदार हुई खाकी: बेटे को वर्दी पहना लूटपाट करता था एएसआई, रात को वसूली भी की, खिलौना पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 08:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 08:53 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिसवाला अपने बेटे को वर्दी पहना कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। अमृतसर में एएसआई के पद पर तैनात इस पुलिसवाले को तरनतारन पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटे और एक साथी समेत धर दबोचा है।

विज्ञापन
ASI arrested along with son in Tarn Taran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने एक एएसआई और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एएसआई गुरलाल सिंह अमृतसर में तैनात है। आरोप है कि एएसआई गुरलाल सिंह अपने लड़के को पुलिस की वर्दी पहनाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिलाता था। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि डीएसपी (शहर) सुच्चा सिंह बल्ल को सूचना मिली थी कि अमृतसर में तैनात पंजाब पुलिस का एएसआई गुरलाल सिंह निवासी कोटला गुज्जरा अपने लड़के बबलू को पुलिस की वर्दी पहनाकर अपने साथियों के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है। थाना लोपोके के गांव उड्डन निवासी हरमनप्रीत सिंह भी इनका साथ देता है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि डीएसपी बल्ल की सूचना के आधार पर थाना सराय अमानत खां के प्रभारी दीपक कुमार व एसआई हरदीप सिंह ने गांव माणकपुरा के मोड़ पर नाका लगा रखा था। इस दौरान एक बाइक पर एएसआई गुरलाल सिंह, उसका बेटा बबलू और साथी हरमनप्रीत सिंह आ रहे थे। इसी वक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से खिलौना पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमृतसर और तरनतारन जिले में खिलौना पिस्तौल के माध्यम से लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि थाना सराय अमानत खां में तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। एएसआई गुरलाल सिंह अपने लड़के बबलू को पुलिस की वर्दी पहना देता था। कई बार उन्होंने रात के समय लिंक रोड पर नाकाबंदी करके लोगों से वसूली भी की है। आरोपी कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed