फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, temple, smoke, sikh, forcefully, wine

मंदिर में धूम्रपान, नामधारी सिख को जबरदस्ती शराब पिलाई

Mon, 28 Dec 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 28 Dec 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
amritsar, temple, smoke, sikh, forcefully, wine
जिले के दो गांवों में बेअदबी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इस बारे में ग्रामीण पुलिस के एसएसपी जसदीप सिंह सैणी ने अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत डीएसपी को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


थाना जडिंयाला के अंतर्गत चौकी बंडला में सोमवार सुबह मंदिर में कुछ लोगों ने धूम्रपान किया। उन्हें मंदिर के पंडित बाबा भजननाथ ने रोका तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल को गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया। गांववासियों के मौके पर पहुंचने तक हमलाकर भाग चुके थे। चौकी बंडाला के प्रभारी सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाबा के बयानपर गांव के रहने वाले नछत्तर, काका, गोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला एसएसपी ग्रामीण के पास पहुंचने के बाद डीएसपी अजनाला भगवंत सिंह को केस के जांच आदेश जारी कर दिए।

उधर थाना मजीठा के अंतर्गत एक पंद्रह वर्षीय नामधारी सिख को सरपंच की ओर से जबरदस्ती शराब पिलाकर बेअदबी का मामला सामने आया है।

इस घटना को अंजाम देने के लिए गांव के दो अन्य व्यक्तियों ने उसका साथ दिया है। फिलहाल आरोपी घटना के बाद फरार हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी मजीठा विशालजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पीड़ित कृपाल सिंह निवासी मजीठा ने आरोप लगाए कि वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान उनके गांव के सरपंच कृपाल सिंह, गोपी, लाड्डी ने उसे सिरीसाहिब उतारकर मुंह में शराब डाल दी।


शोर मचाने पर उसकी मां कुलविंदर कौर आई तो उसे भी आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। वहीं मजीठा के डीएसपी विशालजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed