{"_id":"254c5c006efb54011eb40bf2f7dcf0c7","slug":"amritsar-shoot-hotel-bjp-leader-cars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के होटल पहुंचा गाड़ियों का काफिला, तड़ातड़ दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के होटल पहुंचा गाड़ियों का काफिला, तड़ातड़ दागी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा जंडियाला गुरु में जी टी रोड पर स्थित होटल ओलिव गार्डन में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब 25 -30 अज्ञात व्यक्तियों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार को तेजधार हथियारों के घायल कर पीटा। उसे गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
होटल के मालिक भाजपा नेता दविंदर जोसन ने बताया कि इन लोगों ने शनिवार की रात भी होटल में झगड़ा किया था।
इसके बारे में उन्होंने पुलिस थाना जंडियाला में शिकायत भी दी थी। इसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है।
विज्ञापन
जोसन ने बताया आज दुपहर करीब 25 -30 लोग बाइक और चार पहिया गाड़ियों पर सवार होकर आए। उनके पास तेजधार हथियार थे।
हमलावरों ने गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया। साथ ही सफाई करने वाली महिला कर्मचारी और एक और महिला कर्मचारी पर भी हमला किया है।
जोसन ने बताया कि हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। वह बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएसपी जंडियाला भगवंत सिंह और एसएचओ जंडियाला दविंदर सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे।
पुलिस अफसरों ने बताया घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। फुटेज से हमलावरों की पहचानकर कार्रवाई की जाएगी।