{"_id":"670618a4ced2e2a691007f3d","slug":"amritsar-police-arrest-three-accused-in-murder-case-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्दयी पत्नी: पति को रास्ते से हटाने के लिए रोज किया एक काम... अवैध संबंधों के लिए बनाई खतरनाक योजना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्दयी पत्नी: पति को रास्ते से हटाने के लिए रोज किया एक काम... अवैध संबंधों के लिए बनाई खतरनाक योजना
Wed, 09 Oct 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:18 AM IST
सार
अमृतसर के गोपाल नगर में रहने वाले प्रिंस चाैहान की 26 जुलाई को माैत हो गई थी। रिश्तेदारों के शक जताने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें जहर से माैत की बात सामने आई। वहीं पति की माैत के बाद प्रिंस की पत्नी भी घर से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर में करीब ढाई महीने पहले मारे गए प्रिंस चौहान निवासी गोपाल नगर की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रिंस को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।
चारों ने योजना के तहत खाने में जहर मिलाकर प्रिंस और उसकी मां को खिला दिया। प्रिंस की मौत हो गई जबकि उसकी मां समय पर इलाज मिलने से बच गई। पुलिस ने प्रिंस की पत्नी नवदीप कौर निंदी व उसके दो भाइयों न्यूमनसिमरन सिंह व जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी वरुण मेहरा फरार है। पुलिस ने बताया कि नवदीप ने अवैध संबंधों के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया।
डीसीपी विजय आमल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को प्रिंस चौहान की अचानक मौत हो गई थी। रिश्तेदारों ने इस पर शक जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रिंस की मौत जहर से होने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।