फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, pistol, mouth, kirpaan, attack

मुंह में पिस्तौल की नाल डाल कृपाण से हमला

Sun, 27 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 27 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
amritsar, pistol, mouth, kirpaan, attack
थाना जंडियाला इलाके में रविवार की सुबह रंजिश में एक युवक के मुंह में पिस्तौल की नाल डालकर हमलावरों ने उसे बेसबाल और कृपाण से हमलाकर घायल कर लिया।
विज्ञापन


घायल गुरु नानक देव अस्पताल में भती कराया गया है। थाना पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

केस के जांच अधिकारी एसएचओ दाविंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि घायल युवक सुखविंद्र सिंह निवासी जंडियाला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी तरसेम सिंह उर्फ बिट्टू के साथ रंजिश चल रही है।

वह रविवार सुबह अपनी बहन को बाइस के बस स्टैंड पर छोड़कर घर लौट रहा था। घर के पास की गली पर तरसेम सिंह उर्फ बिट्टू , जींदू, गोरा, विक्की व दो अज्ञात ने उसे दबोच लिया और घसीटकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन


वहां उसके मुंह में 12 बोर की पिस्तौल की नाल डालने के बाद बेसबाल व कृपाण से हमला करके घायल कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें आने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और थाना जंडियाला पुलिस को घटन की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आने पर हमलावर फरार हो गए। एसएचओ ने बताया घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed