{"_id":"6012a7768ebc3e2c4f6db920","slug":"amritsar-news-head-constable-commits-suicide-at-police-station-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : थाने में जहर खाकर हेड कांस्टेबल ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा इन दो लोगों का नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : थाने में जहर खाकर हेड कांस्टेबल ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा इन दो लोगों का नाम
Thu, 28 Jan 2021 05:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
अमृतसर के सीमावर्ती थाना झब्बाल के हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह ने साथियों के व्यवहार से आहत होकर बुधवार देर रात थाने में ही जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह की ड्यूटी मुंशी की थी। वह बुधवार रात ड्यूटी के लिए थाने पहुंचा। जैसे ही वह अपनी कुर्सी पर बैठने लगा थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने उससे गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हरपाल को धमकाया कि वह ड्यूटी सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान दूसरा आरोपी मुंशी लखविंदर सिंह भी वहां पहुंच गया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि सुबह होते ही उसे सबक सिखाया जाएगा। थाने में उस समय स्थानीय लोग भी थे। दोनों के दुर्व्यवहार से हरपाल आहत हो गया। ड्यूटी खत्म होते ही उसने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि मौके से हरपाल सिंह की ओर से लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। इसमें थाना प्रभारी जसवंत सिंह और मुंशी लखविंदर सिंह का नाम है। सारा मामला एसएसपी के ध्यान में लाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन