{"_id":"56e563314f1c1b222d8b458c","slug":"amritsar-murder-attempt-murder-attempt-two-brother-in-amritsar-remove-turban-amritsar-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, पगड़ी उतारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, पगड़ी उतारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 13 Mar 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफ्टी रोड में शनिवार की रात दो भाइयों पर एक के ससुरालियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों की पगड़ियां उतार दी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया।
थाना बी डिवीजन के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी जज नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया सोफ्टी रोड निवासी हरप्रीत सिंह का दो साल से अपने ससुरालियों से झगड़ा चल रहा था।
शनिवार रात उसके ससुर परमजीत सिंह, साला अमनदीप सिंह, सोनू निवासी जज नगर व पांच अन्य ने उसके घर पर हमला बोल दिया। हरप्रीत व उसके भाई हरमीत सिंह की हमलावरों ने पगड़ी उतार दी और कृपाण से घायल कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया। उधर, हरप्रीत सिंह के ससुर परमजीत सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया दामाद हरप्रीत सिंह उनकी बेटी अमनदीप कौर को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता है।
शनिवार रात हम दामाद के घर हम फैसला करने गए थे। वहां उन्होंने झगड़ा करना शुरु कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।