फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, kapurthala, two, loot, run away, police, suspend

थाने से दो लुटेरे फरार, मुंशी व संतरी सस्पेंड

Wed, 02 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 02 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
amritsar, kapurthala, two, loot, run away, police, suspend
पेट दर्द का बहाना बनाकर हवालात में बंद दो लुटेरे मुंशी व संतरी को धक्का देकर मंगलवार की रात फरार हो गए। थाना ढिलवां की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दोनों सदस्यों को नाकाबंदी के गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही के चलते मुंशी व संतरी को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है।

एसएचओ जरनैल सिंह ने पुलिस के बल के साथ गांव नूरपुर लुबाना के पास नाकाबंदी करके क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ लव उर्फ बबल पुत्र मदन लाल निवासी मोहल्ला मलकाना मूल निवासी घनिएके बांगर बटाला और अमनदीप उर्फ रिंकू निवासी सीवरेज कालोनी कुष्ट आश्रम रोड कपूरथला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से चोरी की बाइक भी बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने 18 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया। रात करीब ढाई बजे दोनों में आरोपियों में से एक ने पेट दर्द का बहाना बनाकर शौच जाने के लिए कहा।

इस पर थाने में तैनात मुंशी लवप्रीत सिंह व होमगार्ड संतरी ज्ञान सिंह ने उसे बाहर निकालने के लिए हवालात खोली। इस पर तो दोनों धक्का देकर थाने से भाग निकले। एसएचओ जरनैल सिंह के अनुसार रात को धुंधा का फायदा उठाते हुए दोनों फरार हो गए। मुंशी व संतरी ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी इंवेस्टीगेशन जसवीर सिंह ने बताया ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के चलते मुंशी लवप्रीत सिंह व होमगार्ड के संतरी ज्ञान सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनो आरोपी छह माह पहले जेल से छूटे थे। आरोपी लवप्रीत सिंह को अदालत ने भगोड़ा भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed