{"_id":"56e57d864f1c1b203a8b456b","slug":"amritsar-insolence-shri-guru-granth-sahib-insolence-incolence-incident-in-amritsar-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गांव थोथीआ में बेअदबी की घटना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर के गांव थोथीआ में बेअदबी की घटना
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 13 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खलचियां के अंतर्गत आते गांव थोथिया में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार को थोथिया में अखंड पाठ गुरुद्वारा साहिब में शुरु होने थे। पाठी साहिबान ने देखा कि जहां गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया जाता है वहां देखा कुछ पन्ने पड़ थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड खंगाला गया।
फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव थोथिया के रूप हुई। एसएचओ खलचियां अमोलक सिंह ने बताया कि आरोपी ने इस घटना को 3 मार्च को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना की सत्कार कमेटी के जत्थेदार भाई बलबीर सिंह मुच्छल ,भाई सुखजीत सिंह खोसा ,हेड ग्रंथी गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब भूपिंदर सिंह, पूर्व हेड ग्रंथी बाबा बकाला साहिब जगतार सिंह जाचक ने कड़ी निंदा की और ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।