फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, harmandir sahib, campus, firing, servant, injured

हरमंदिर साहिब परिसर में चली गोली, सेवादार को लगी

Thu, 14 Jan 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 14 Jan 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
amritsar, harmandir sahib, campus, firing, servant, injured
श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में तैनात एसजीपीसी के एक कर्मचारी को गोली लग गई। हालांकि प्रभावित सेवादार कर्मचारी गुरप्रीत सिंह बाल-बाल बच गया। इससे वहां माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस हरमंदिर साहिब व उसके आसपास सतर्क हो गई। गोली किस ने चलाई व कहां से चलाई गई पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ गोली चलाने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। गोली एक बंदूक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसजीपीसी का कर्मचारी गुरप्रीत सिंह हरमंदिर साहिब कांप्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात था कि अचानक एक गोली आई और उनकी पगड़ी को चीरती छाती के पास सरकती हुई जैकेट को फाड़कर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत के कारण गोली लगने से गुरप्रीत मौके पर गिर गया। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं में भी कुछ समय के लिए दहशत व अफरातफरी फैल गई। मौके पर ही तुरंत अन्य सेवादार पहुंचे और गुरप्रीत को इलाज के लिए पहुंचाया। गोली 315 बोर की बताई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि हरमंदिर साहिब में हालात पूरी तरह काबू में है। मामला पुलिस के फोरेंसिक विंग को सौंपा दिया गया है। प्रभावित गुरप्रीत सिंह पूरी तरह ठीक है।

प्राथमिक जांच के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि गोली जलियांवाला बाग साइड से आई लगती है। पुलिस जांच कर रही है कि 315 बोर के हथियार किस किस के पास जिले में हैं। आम तौर पर इस बोर के हथियार पुलिस के कर्मचारियों को दिए जाते हैं जो फील्ड में ड्यूटी देते है।

मक्कड़ ने सेवादार गुरप्रीत का पूछा हालचाल
हरमंदिर साहिब में गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए सेवादार को एसजीपीसी ने अपने अस्पताल श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

वहां फोन पर एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने सेवादार का हालचाल पूछा वहीं अस्पताल में तैनात स्टाफ को हिदायत दी कि सेवादार गुरप्रीत के इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी न आने दें।


मक्कड़ ने हरमंदिर साहिब के मैनेजर सुलखन सिंह को हिदायत दी है कि वहां पूरी चौकसी बरती जाए। घटना के समय गुरप्रीत सिंह दुखभंजनी बेरी के पास ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed