फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Commissionerate Police arrest two people for Recovery

Amritsar: नकली पुलिस वाले बनकर लोगों को डरा करते थे वसूली, कमिश्नरेट पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 04:06 PM IST
सार

डी डिवीजन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि अंकित नामक युवक ने डी डिवीजन पुलिस को बताया कि वह मोबाइल का काम करता है। कुछ समय पहले दो लोगों ने तरनतारन पुलिस के कर्मचारी बताते हुए उसे धमकाया कि वह गलत तरीके से मोबाइल बेचता है।

विज्ञापन
Amritsar Commissionerate Police arrest two people for Recovery
arrest - फोटो : istock

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लोगों को डरा-धमका कर वसूली करने वाले दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। लाहौरी गेट के रहने वाले इन दोनों आरोपियों में से एक युवक खुद को पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताता तो दूसरा खुद को हवलदार बता कर लोगों से वसूली करते थे। पुलिस ने इनसे 32 हजार रुपये बरामद करने के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


डी डिवीजन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि अंकित नामक युवक ने डी डिवीजन पुलिस को बताया कि वह मोबाइल का काम करता है। कुछ समय पहले दो लोगों ने तरनतारन पुलिस के कर्मचारी बताते हुए उसे धमकाया कि वह गलत तरीके से मोबाइल बेचता है। एक ने खुद को पंजाब पुलिस का सब-इंस्पेक्टर और दूसरे ने हवलदार बताया और 90 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर ले जाएंगे। उसने डरते हुए उन्हें उक्त राशि दे दी। इसके दो दिन बाद फिर उक्त युवकों ने उसे फोन करके और 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि यह दोनों भाई भराड़ीवाल इलाका के रहने वाले हैं। एक आरोपी का नाम प्रिथ्वी है और वह 12वीं पास है। दूसरे का नाम युवराज है, जो दसवीं पास है। एक खुद को तरनतारन पुलिस का सब-इंस्पेक्टर जबकि दूसरा खुद को कांस्टेबल बता कर लोगों को धमकाते थे। इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि आज शिकायत मिलने पर उन्होंने हिंदू कॉलेज के निकट से दोनों को गिरफ्तार कर शिकायतकर्ता से पहले वसूले गए 90 हजार रुपये में से 32 हजार रुपये बरामद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भाइयों से किसी तरह का पहचान पत्र या पुलिस की कोई यूनिफार्म बरामद नहीं हुए। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि अभी तक वे कितने लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed