{"_id":"636a652376dac4686c0fbe11","slug":"amritsar-bullets-fired-at-three-places-in-a-single-night-in-chheharta-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: छेहरटा थाना क्षेत्र में एक ही रात में चलीं तीन जगह गोलियां, टैक्सी ड्राइवर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: छेहरटा थाना क्षेत्र में एक ही रात में चलीं तीन जगह गोलियां, टैक्सी ड्राइवर घायल
Tue, 08 Nov 2022 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:49 PM IST
सार
कार्रवाई नहीं होने पर इलाकावासियों ने छेहरटा चौक में धरने की धमकी दी है। कहना है कि पुलिस की कार्रवाई सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच करने तक सिमटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में सोमवार की रात छेहरटा थानाक्षेत्र के इलाके में 15-20 हथियारबंद युवकों ने तीन अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलाई। इस दौरान एक टैक्सी ड्राइवर जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने तीनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक न तो हमलावरों की पहचान हो पाई और न ही किसी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की पुष्टि हो सकी।
विज्ञापन
बाबा दीप सिंह कपतगढ़ की गली नंबर एक निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि टैक्सी चलाते हैं। सोमवार रात घर पहुंचकर वह अपनी टैक्सी को बाहर खड़ी करके अंदर चले गए। इस दौरान अचानक ही उनके इलाके में गोलियां चलने की आवाज आने लगी। वह अपनी इनोवा को साइड पर करने के लिए बाहर चले तो 3 साल का बेटा नूर भी उनके साथ आ गया।
विज्ञापन
जैसे ही उन्होंने अपनी टैक्सी स्टार्ट की तो पीछे से 15-20 युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और उन्हें धमकियां देने लगे। उन्होंने बताया कि इस पर उन्होंने जब कहा कि उनके साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं तो युवकों ने पिस्तौल के बट से उनके माथे और सिर पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
जख्मी गुरप्रीत की पत्नी वीणा ने बताया कि तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उनके परिवार के लोगों ने घटनास्थल से मिले गोलियों के कुछ खोल भी पुलिस को दिए। वहीं जख्मी गुरप्रीत की बहनें रीना और रितु ने कहा कि पुलिस ने अभी तक हमलावरों में से किसी को भी काबू नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे अपने परिवार और लोगों के साथ मिलकर छेहरटा चौक में धरना देंगी।
इससे पहले युवकों ने नारायणगढ़ इलाके में भी गोलियां चलाई, जिसके निशान दो घरों के बाहरी गेटों पर पुलिस को मिले। छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर हमलावरों की पहचान जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।