फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, attack, SC, group, eight, injured

दलित समुदाय पर दागी गोलियां, आठ घायल

Sun, 15 Nov 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 15 Nov 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
amritsar, attack, SC, group, eight, injured
कस्बा झब्बाल में रविवार तड़के चार बजे पुरानी रंजिश में स्वर्ण जाति के करीब 25 लोगों ने दलित समुदाय के लोगों पर अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने पहले जातिसूचक गालियां दीं फिर अचानक गोलियां दागने लगे। हमलावरों ने 32 बोर की पिस्तौल और 12 बोर की 8 राइफल से 25 गोलियां दागी।

हमले में दलित समुदाय के आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दाईं आंख में गोली लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है। एक की हालत गंभीर है।

घायलों की पहचान गुरपाल सिंह (27), गुरबाज सिंह (19), दिलबाग सिंह (24), हरदेव सिंह (20), मंदीप सिंह(20), पवनप्रीत सिंह (14), अजयपाल सिंह (18), गुरपाल सिंह (18) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी झब्बाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पवनप्रीत की आंख में गोली लगी है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना झब्बाल पुलिस ने घायलों के बयान पर लवश कुमार, कुशल, तनवीर कुमार तन्नू, राजन, गगड़, जज सनियारा, अवतार सिंह समेत 25 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना झब्बाल के प्रभारी एसएचओ सुखबीर सिंह व डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर  नशे की हालत में थे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

लोगों ने घेरा थाना
घटना की जानकारी मिलते ही दलित समाज के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने वाल्मीकि लवकुश सेवादल के चेयरमैन व दलित सुरक्षा माझा जोन के प्रधान साहिब सिंह घरिंडी और दलित सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रधान शाक्ति कल्याण, जिला प्रधान बलविंद्र किंदा, शबीर द्रविड़ के साथ झब्बाल थाना घेर लिया।

डीएसपी सुखविंद्र सिंह के आश्वासन के बाद आधा घंटे बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए।

वेरका ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
घटना की जानकारी मिलने पर ऑल इंडिया एससी, एसटी आयोग के वाइस चेयरमेन डॉ. राजकुमार वेरका ने ग्रामीण एसएसपी जसदीप सिंह सैनी, डीएसपी सुखबीर सिंह को तलब किया।


उन्होंने कहा कि आरोपियों  को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं घायलों का हालचाल जानने के लिए डॉ. वेरका अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed