{"_id":"0c3ee9769e2d063f0cd1fc327b4945a4","slug":"amritsar-attack-buisnessman-cut-thumb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमलाकर हाथ का अंगूठा काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर हमलाकर हाथ का अंगूठा काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 05 Jul 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन लोगों ने शनिवार की रात कॉस्मेटिक व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तेजधार हथियारों से हमलाकर दिया। इसमें उसके दाएं हाथ का अंगूठा कट गया।
घायल व्यापारी को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया। हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
घायल व्यापारी की पहचान बोबी पुत्र चरणदास निवासी कोट आत्मा सिंह के रुप में हुई। व्यापारी के दोस्त दीपू, साहिल ने बताया बोबी जीटी रोड स्थित नेशनल शापिंग कांप्लेक्स के समीप पीर की दरगाह पर माथा टेक कर रात सवा 11 बजे स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले उसके दांए हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
एक राहगीर ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल कराया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नार्थ कंवलजीत, थाना मजीठा रोड़ के थानेदार गगनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
एसीपी नार्थ ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।। घायल के बेटे रोहित ने बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।