{"_id":"678b3a72fee831557705d3bb","slug":"after-minor-collision-car-driver-crushed-bike-rider-three-times-in-amritsar-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद बना खूनी: हल्की टक्कर के बाद कार चालक बना हैवान, बाइक सवार को तीन बार कुचलकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली विवाद बना खूनी: हल्की टक्कर के बाद कार चालक बना हैवान, बाइक सवार को तीन बार कुचलकर मार डाला
Sat, 18 Jan 2025 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:52 AM IST
सार
गुरमुख सिंह अपनी बाइक पर मेला माघी से लाैट रहा था। कार सवारों ने चालक साइड का दरवाजा अचानक खोल दिया जिससे गुरमुख सिंह गिर गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया जिसके बाद आरोपी कार चालक ने गुरमुख सिंह पर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाहनों में हल्की सी टक्कर होने के कारण विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कार चालक ने बाइक सवार पर कार चढ़ा दी और तीन बार कुचल कर उसे मार डाला। वारदात भिंडीसैदा इलाके की है।
विज्ञापन
मृतक का नाम गुरमुख सिंह है और वह गांव भिंडी नयन का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद थाना भिंडीसैदा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक प्रेमजीत सिंह निवासी गांव घोगा और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में भिंडी नयन गांव निवासी मेजर सिंह ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गुरमुख सिंह, जरनैल सिंह और मनजिंदर सिंह के साथ दो बाइक पर मंगलवार को माघी मेला देखने गया था। रास्ते में लौटते समय गुरमुख सिंह अपनी बाइक पर सवार था और उसके पीछे मनजिंदर सिंह बैठा हुआ था।
विज्ञापन
गांव के पास ही आरोपियों ने अपनी कार का चालक सीट वाला दरवाजा खोल दिया। इस बीच बाइक पर सवार उसका भाई कार के खुले दरवाजे की चपेट में आ गया और सड़क पर गिर गया। इस दौरान प्रेमजीत उसके भाई से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतने में कार में सवार उसका एक दोस्त भी बाहर निकल कर मारपीट करने लगा। जब सभी ने मिलकर आरोपियों को समझाया तो वह जान से मार देने की धमकियां देने लगे और मौके से चले गए। कुछ देर के बाद आरोपी दोबारा वापस आया और गुरमुख सिंह पर कार चढ़ा दी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया। आरोपी ने तीन बार अपनी कार से गुरमुख सिंह को टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उन्होंने गुरमुख सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।