{"_id":"606bfccd8ebc3ee64f1cebaa","slug":"a-woman-murdered-at-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वारदात : बरामदे में बैठा था बेटा, कमरे में प्रेमी ने महिला को गला दबाकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में वारदात : बरामदे में बैठा था बेटा, कमरे में प्रेमी ने महिला को गला दबाकर मार डाला
Tue, 06 Apr 2021 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:50 AM IST
सार
- घर आने से रोकती थी महिला, इसी से नाराज था आरोपी
- दो बेटों की मां थी महिला, पति की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पुलिस थाना झंडेर के तहत आते गांव गुरु का बाग में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घर आने से रोकती थी। मृतक महिला गुरमीत कौर दो बेटों की मां थी। गुरमीत कौर के संबंध गांव बल बावा के ही जसबीर सिंह से थे।
विज्ञापन
बार-बार घर आने से रोकने पर जसबीर सिंह ने गुरमीत कौर के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले जब जसबीर गुरमीत कौर से कमरे में झगड़ रहा था तो उसका एक बेटा घर के बरामदे में बैठा था। पुलिस ने महिला के पति मंजीत सिंह की शिकायत पर जसबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गुरमीत कौर के पति मंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मजदूरी करता है। उसकी गैरहाजिरी में उसकी पत्नी गुरमीत के संबंध जसबीर सिंह से बन गए थे। रविवार को शाम जब वह मजदूरी कर घर पहुंचा तो देखा कि बेटा घर के बाहर बैठा है। कमरे से लड़ने-झगड़ने की आवाजें आ रही हैं।
विज्ञापन
उसने खिड़की से भीतर झांका तो देखा कि जसबीर सिंह उसकी पत्नी के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचाया तो जसबीर सिंह फरार हो गया। जब वह कमरे में पहुंचा तो गुरमीत कौर दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने गुरमीत कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर भेज दिया है। झंडेर थाना के इंचार्ज दलबीर सिंह जसबीर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं।