{"_id":"5b06da844f1c1bf96e8b4698","slug":"91527175812-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की के पिता ने एसएसपी से लगाई लड़की को तलाश करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की के पिता ने एसएसपी से लगाई लड़की को तलाश करने की मांग
Updated Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने एसएसपी से लगाई लड़की को तलाशने की गुहार
थाना प्रभारी ने कहा-हाईकोर्ट में लड़की ने की शादी, मिली है प्रोटेक्शन
पिता के अनुसार लड़की नाबालिग, इसका केस दर्ज कर रिकार्ड की जांच की जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। दीनानगर इलाके के गांव गांधिया की एक नाबालिग लड़की को गांव के ही एक लड़के ने शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया है। इस संबंधी लड़की के परिवारिक सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला करीब ह्फ्ता पहले मामला दर्ज कर लिया था और दोनो की तलाश की जा रही थी। इस संबंधी में लड़की के पिता ने थाना दीनानगर में शिकायत दर्ज करवाई कि राहुल उनकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। वह तब से ही उसकी तलाश कर रहे हैं। परिवार ने बताया कि युवक पहले भी कई बार उनकी लड़की को परेशान करता आ रहा था।
गुरुवार को पीड़ित परिवार ने लड़की की तलाश के लिए एसएसपी गुरदासपुर को भी लिखित शिकायत दी। लड़की के पिता के बयान पर थाना दीनानगर में मामला दर्ज किया गया। परिजनों ने एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर से मांग की कि वह उनकी लड़की को जल्द तलाशें। इस संबंध में जब थाना दीनानगर के प्रभारी कुलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की की तलाश की जा रही है। लेकिन लड़की ने अपनी मर्जी से लड़के के साथ हाईकोर्ट में शादी कर ली है। इस संबंध में बयान खुद लड़की ने होईकोर्ट में दिए हैं। कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई है। हमने लड़की पक्ष की ओर से दी गई शिकायत जिसमें लड़की को नाबालिग बताया था, इसके आधार पर केस दर्ज किया था। लेकिन अब उसकी भी जांच की जा रही है।
24जीडीआर2- लड़की के परिजन एसएसपी को मांग पत्र देकर बाहर आते हुए।