{"_id":"5aef2ca14f1c1b46098b857c","slug":"91525623969-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन अपने ससुर के नाम करने वाले महिला के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायती जमीन अपने ससुर के नाम करने वाले महिला के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 06 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन ससुर के नाम करने वाले महिला पर केस
धारीवाल (गुरदासपुर)।
कानून का उल्लंघन करके पंचायत की दो एकड़ जमीन की बोली अपने ससुर के नाम कर देने के आरोप में थाना धारीवाल की पुलिस ने महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव अटारी की महिला सरपंच बलजीत कौर ने 12-7-2002 को कानून का उल्लंघन करते हुए दो एकड़ पंचायती जमीन की बोली अपने ससुर बिमल सिंह पुत्र रत्न सिंह के नाम कर दी थी। इसकी जांच जिला विकास व पंचायत अधिकारी गुरदासपुर हरजिंदर सिंह संधू कर रहे थे। जांच के बाद महिला सरपंच बलबीर कौर को आरोपी ठहराते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई गुरबचन सिंह का कहना है कि उच्च अधिकारियों की ओर से की गई जांच के बाद ही बलबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।