फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गैंगवार नहीं चुनाव की रंजिश ने ली चार युवको की जान

गैंगवार नहीं चुनाव की रंजिश ने ली चार युवको की जान

Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गैंगवार नहीं चुनाव की रंजिश ने ली चार युवको की जान
गोलीकांड में घायल दो और की मौत
विज्ञापन

मरने वालों की संख्या हुई चार, सरपंच के चुनाव की रंजिश में सोमवार को हुआ था गोलीकांड
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। श्री गोइंदवाल साहिब में सोमवार शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी कोई गैंगवार नहीं था। बल्कि गांव कावियां हंसा वाला में सरपंच के चुनाव के लिए चल रही रंजिश निकली। हालांकि पुलिस की तरफ से इस घटना को गैंगवार से जोड़ा जा रहा था। गांव कावियां हंसा वाला में एक तरफ प्रभजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह सरपंच का चुनाव लड़ रहा था तो दूसरी ओर साहिलप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी हंसा वाला भी सरपंच पद पाने के लिए चुनाव मैदान में था। गांव हंसा वाला का सरपंच बनने के लिए प्रभजीत और साहिलप्रीत एड़ी चोटी का जोर लग रहे थे। गांव धूंदा निवासी गुरजंट सिंह भी इस चुनाव में साहिलप्रीत का साथ दे रहा था। ये दोनों एक ही कार में सवार होकर सोमवार को शाम श्री गोइंदवाल साहिब के मेन बाजार पहुंचे थे। इतने में प्रभजीत सिंह की तरफ से चुनाव प्रचार का काम देख रहे इकबाल सिंह उर्फ अफरीदी निवासी फतेहाबाद ने अपने साथियों के साथ साहिलप्रीत सिंह को ललकारते हुए कहा कि इसे प्रभजीत सिंह के सामने सरपंच के चुनाव में खड़े होने का मजा चखा दो। इकबाल सिंह के इशारे पर उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में गुरजंट सिंह के सिर में गोली लगी और साहिलप्रीत सिंह के कमर के नीचे गोली लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय इनकी मौत हो गई। इस गोलीबारी में इकबाल सिंह के साथी अर्शदीप सिंह पुत्र सुखराजबीर सिंह निवासी खडूर साहिब की भी मौत हो गई। इतना ही नहीं इस गोलीकांड में एक रिक्शा चालक बीरु निवासी गोइंदवाल साहिब भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसकी भी मंगलवार सुबह मौत हुई है। इस गोलीबारी में अब तक चार युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed