फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रिश्ता देने से इंकार किया तो काऊंटर इंटेलिजेंस के कांस्टेबल ने लड़की के पिता पर कर दिया फायर

रिश्ता देने से इंकार किया तो काऊंटर इंटेलिजेंस के कांस्टेबल ने लड़की के पिता पर कर दिया फायर

Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रिश्ता देने से इंकार किया तो काऊंटर इंटेलिजेंस के कांस्टेबल ने लड़की के पिता पर कर दिया फायर
रिश्ता देने से इंकार किया तो कांस्टेबल ने लड़की के पिता पर कर दिया फायर
विज्ञापन

-दोनाली बंदक लेकर रिश्ता मांगने गया था आरोपी
-आरोपी इंटेलिजेंस का कांस्टेबल शादीशुदा है और दो बच्चें भी
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, दोनाली बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना घन्नियां के बांगर के आधीन आते एक घर में वीरवार को काउंटर इंटेलिजेंस का कांस्टेबल जबरदस्ती घुस गया। उसने घर में मौजूद लड़की के पिता से लड़की का रिश्ता मांगने लगा। जब लड़की के पिता ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से उस पर फायर कर दिया। किसी तरह लड़की का पिता बच पाया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए और कांस्टेबल को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस थाना घन्नियां के बांगर ने आरोपी कांस्टेबल की लाइसेंसी दोनाली बंदूक कब्जे में लेकर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल विवाहित है और उसके दो बच्चें भी हैं। एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसने कई बार बताया था कि काउंटर इंटेलिजेंस बटाला में तैनात गुरजंट सिंह उसे परेशान करता है। इस पर उसने गुरजंट सिंह को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वीरवार को दोपहर बाद गुरजंट सिंह दोनाली बंदूक लेकर उनके घर आया और कहने लगा कि उनकी लड़की कहां है, उसे बाहर लाओ। वह उसे मिलना चाहता है। लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी लड़की घर पर नहीं है। साथ ही कि कहा कि वह उससे क्यों मिलना चाहता है। तभी गुरजंट ने कहा कि उसका पत्नी से अनबन चल रही है और उनकी लड़की से शादी करनी है। इसके लिए वह अपने साथ बहन और बुआ को लेकर आया है, जो बाहर गाड़ी में बैठी हैं। तभी दोनों में बहस होने लगी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान गुरजंट सिंह ने गुस्से में आकर अपनी दोनाली से गुरिंदर सिंह पर फायर कर दिया। पीड़ित ने बचाव करते हुए दोनाली का मुंह नीचे की ओर कर दिया। इस कारण गोली फर्श पर जा लगी। जब गुरजंट और उसके रिश्तेदार कार से भागने लगे तो गली की दीवार से गाड़ी टकरा गई। इस पर लोगों ने गुरजंट सिंह को पकड़कर मारपीट करते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गुरजंट सिंह को हिरासत में ले लिया। थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 12 बोर की लाइसेंसी दोनाली बरामद कर ली गई है। गुरजंट सिंह के खिलाफ लड़की के पिता के बयानों पर 307 (हत्या का प्रयास), 452 (बिना अनुमति घर में घुसकर हमला करने), 25-27-54-59 असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



फोटो- 19जीडीआरबीटीएलपी04 ऐ
कैप्शन- मौके पर पहुंच कर पुलिस पारटी जांच करती हुई।
फोटो- 19जीडीआरबीटीएलपी04 बी
कैप्शन- आरोपी कांसटेबल से बरामद की लाइसेंसी दोनाली राइफल को चेक करते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed