फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   क्राईम रिपोर्ट गुरदासपुर

क्राईम रिपोर्ट गुरदासपुर

Sat, 14 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
क्राईम रिपोर्ट गुरदासपुर
हमले के 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323, 379, 148, 149 तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि कंवर महाजन पुत्र विजय महाजन निवासी एएस गार्डन दीनानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जुलाई को वह डाकखाना गुरदासपुर से छुट्टी कर मोटरसाइकिल पर अपने घर दीनानगर जा रहा था। करीब 5:25 बजे जब वह रेलवे फाटक टेलीफोन एक्सचेंज गुरदापुर समीप पहुंचा तो पीछे से एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और उसकी बाइक के सामने अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर उसे रुकने को कहा। इतने में 2 मोटरसाइकिलों पर 6 युवक और आए। इन लोगों ने तेजधार हथियार दातार व बेसबाल से हमला कर दिया। आरोपी उसे घायल कर सोने की चेन व 8100 रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस इंचार्ज ने बताया कि आरोपी असलन पुत्र बब्बू निवासी अवांखा सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed