{"_id":"5ac5041b4f1c1bce618b561f","slug":"81522861083-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 17 मोटरसाईकल समेत दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के 17 मोटरसाईकल समेत दो सदस्य गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की 17 मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की है। जिला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ कर्मचारियों ने मंगलवार को पीरांबाग मोड पर नाका लगा रखा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों को रोक कर कागज दिखाने को कहा गया। इस पर आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सके। आरोपियों की पहचान राजन मसीह निवासी गांव लखन खुर्द और शिंगारा राम निवासी गांव मलमूआं के तौर पर बताई। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने अपने एक अन्य साथी मीता निवासी गांव डेयरीवाल किरन से मिलकर पठानकोट से चोरी की थी। एसएसपी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सीआईए स्टाफ गुरदासपुर ने 17 चोरी किए मोटरसाइकिल बरामद की है। वह पठानकोट, गुरदासपुर, धारीवाल और बटाला आदि इलाकों से चोरी की थीं।
04जीडीआर5- चोरी के मोटरसाईकल तथा पकड़े गए आरोपियों सहित पुलिस पार्टी।