फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   तीन नकाबपोश लुटेरों ने नौरंगाबाद में एक्सिस बैंक को को बनाया निशाना

तीन नकाबपोश लुटेरों ने नौरंगाबाद में एक्सिस बैंक को को बनाया निशाना

Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
तीन नकाबपोश लुटेरों ने नौरंगाबाद में एक्सिस बैंक को को बनाया निशाना
बैंक के अंदर फायर कर लूटे 7 लाख 25 हजार
विज्ञापन

तीन नकाबपोश लुटेरों ने नौरंगाबाद में एक्सिस बैंक को को बनाया निशाना
मात्र तीन मिनट में लूट को अंजाम देकर फायरिंग करते भाग निकले लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
तरनतारन के गांव नौरंगाबाद में तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक्सिस बैंक को निशाना बनाते हुए कैशियर से गन प्वाइंट पर 7 लाख 25 हजार रुपए की लूट कर ली। लुटेरों ने बैंक के अंदर व बाहर फायर भी किए । यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । लुटेरों ने मात्र 3 मिनट में ही बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक में लूट की।
तरनतारन के नौरंगाबाद मे एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड और स्वीपर मेन दरवाजे के पास ही खड़े थे। इस दौरान तीन नकाबपोश लुटेरों ने बैंक में प्रवेश किया। इनमें से एक के हाथ में 12 बोर की गन थी और दो लुटेरों के हाथ में पिस्टल थी। बैंक में अंदर आते ही लुटेरों ने फायर किया।इससे डरकर बैंक का सिक्योरिटी गार्ड एक कमरे में छिप गया। इसके बाद लुटेरों ने बैंक के क्लर्क से उसका मोबाइल छीना और बैंक कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर 7 लाख 25 हजार की लूट लिए । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक के बाहर भी फायर करते हुए फरार हो गए। बैंक कर्मी राहुल ने बताया कि वह काम में व्यस्त था कि तभी तीन लुटेरों ने बैंक के अंदर आकर फायर किया और उसका मोबाइल छीन लिया और कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक में लूट कर ली।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एसपी इंवेस्टिगेशन तिलकराज ने कहा कि तीन लुटेरों ने बैंक के अंदर और बाहर फायर करते हुए बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक से 7 लाख 25 हजार की लूट की है । आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है । उन्होंने कहा कि इस मामले में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही सामने आई है । लुटेरों को देखकर वह कमरे में छिप गया यदि वह लुटेरों का सामना करता तो बैंक में हुई लूट को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed