{"_id":"5a0b1e874f1c1ba7678bb6f4","slug":"81510678151-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटीली तारों के उस पार बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटीली तारों के उस पार बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर खेत से एक किलो हेरोइन बरामद
बीएसएफ जवानों को सर्च अभियान में मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने मंगलवार सुबह कंटीली तारों के पार सरहद से जुड़े भारतीय खेत से एक किलो हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। 17वीं वाहिनी पोस्ट के जवानों ने सर्च अभियान के तहत यह कामयाबी हासिल की है। इसके पहले 9 नवंबर को भी इसी वाहिनी के जवानों ने दो किलो हेरोइन बरामद की थी।
बीएसएफ 17वीं वाहिनी के कमांडेंट बीएल विश्वास के मुताबिक अजनाला सेक्टर के साथ बुर्ज चौकी के पास धुंध की वजह से पाक तस्करों की सक्रियता बढ़ने की सूचना पर यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पाक से सटे भारतीय खेतों में बीएसएफ उन किसानों की लिस्टें तैयार कर रही है, जो खेती करने के लिए कंटीली तारों के उस पार जाते हैं। इन भारतीय किसानों के बारे में बीएसएफ पूरी तरह जांच कर रही है।
तस्करों के खिलाफ आपरेशन बार्डर
सीमा सुरक्षा बल की खुफिया शाखा के पास ऐसी सूचनाएं हैं कि कंटीली तारों के उस पार पाक तस्करों ने करोड़ों के हथियार और हेरोइन जमीन में दबा कर रखी है। इसे धुंध का फायदा उठाकर भारत में भेजने की प्लानिंग है। इसमें कई भारतीय तस्करों के साथ गठजोड़ है। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए सीमा पर सुरक्षा बल विशेष अभियान चला रहा है। इसमें कई खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को मिलाकर एक चक्रव्यूह बनाया गया है। इसे आपरेशन बार्डर नाम दिया गया है।