{"_id":"5974d37c4f1c1bd00f8b4663","slug":"81500828540-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बेच रही थी शराब, युवक बेच रहे थे चरस व हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बेच रही थी शराब, युवक बेच रहे थे चरस व हेरोइन
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ बेचने में पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के बेचने के खिलाफ छेड़ी मुहिम में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जो कि शराब का अवैध धंधा कर रही थी। अलग-अलग थानों की पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी करके यह गिरफ्तारी करते हुए शराब, हेरोइन व चरस की बरामदगी की है।
गेट हकीमां पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ मस्सा सिंह उर्फ मस्सू निवासी पट्टी लिदड़ा, फताहपुर (अमृतसर) को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए नशा बेचने लगा था। मकबूलपुरा पुलिस ने चार ग्राम हेरोइन के साथ दीपक सिंह उर्फ गंजा निवासी गली नंबर तीन मकबूलपुरा (अमृतसर) को गिरफ्तार किया है। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया आरोपी हेरोइन बेचने के लिए कहां से लाता है, इसकी जांच की जा रही है। मकबूलपुरा पुलिस ने 41 बोतल अवैध शराब के साथ सरबजीत कौर उर्फ साहनी निवासी गली नंबर आठ, मकबूलपुरा (अमृतसर) को गिरफ्तार किया है। थाना ए डिवीजन पुलिस ने ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व जसकरण सिंह उर्फ कन्नू निवासी निवासी खासा पट्टी, मोहल्ला नजदीक सरकारी अस्पताल मजीठा रोड (अमृतसर) को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।