{"_id":"5c17d6a5bdec2256ad22c6d2","slug":"71545066149-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्नी निवासी महिला हेरोइन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छन्नी निवासी महिला हेरोइन सहित गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी निवासी महिला हेरोइन सहित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने हिमाचल के छन्नी निवासी महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान गरमेसी उर्फ भोली निवासी छन्नी-बेली, इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त महिला तस्कर के सुजानपुर आने की सूचना मिली थी। मलिकपुर बस अड्डे पर टीम ने देखा कि महिला बस से उतरकर सुजानपुर की ओर जा रही थी। पीछा करने पर महिला ने पुलिस टीम को देखा तो अपनी स्वेटर की जेब से लिफाफा बाहर फेंक दिया, जब लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी भोली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।