फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एक ट्रैवल एजैंट ने दूसरे ट्रैवल एजैंट से 1

एक ट्रैवल एजैंट ने दूसरे ट्रैवल एजैंट से 1

Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
एक ट्रैवल एजैंट ने दूसरे ट्रैवल एजैंट से 1
एक ट्रेवल एजेंट ने दूसरे से 18 लाख ठगे
विज्ञापन

गुरदासपुर। एक ट्रेवल एजेंट ने दूसरे ट्रेवल एजेंट से 18 रुपये लाख रुपये ठग लिए। पुलिस स्टेशन पुराना शाला में दर्ज रिपोर्ट में रोहित निवासी गांव बाबोवाल ने बताया कि वह राजेश कुमार निवासी बाबोवाल, अश्विनी कुमार निवासी पुरोवाल अराइयां, जनक सिंह निवासी गांव धोला खेड़ा पुलिस स्टेशन मुकेरियां, होशियारपुर के साथ करीब डेढ़ वर्ष से दुर्गा टेस्ट सेंटर में ट्रेवल एजेंट का कार्य करता है। इस दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी मकान नंबर 2828 गली नंबर 1 गुरु नानकपुरा अमृतसर से उनका संपर्क हुआ। उसने कहा कि वह भी ट्रेवल एजेंट का कार्य करता है। उसके पास रूस भेजने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है। अगर आपके पास है तो वह उसका वीजा लगा सकता है। पीड़ित रोहित ने बताया कि वह गुरप्रीत सिंह के झांसे में आ गए और उसके कार्यालय सिंह ओवरसीस समीप पेट्रोल पंप मीरा कोट रोड अमृतसर में जाकर 52 पासपोर्ट तथा 18 लाख रुपये दिए, लेकिन आरोपी ने उन्हें 52 वीजे और 44 टिकटें नकली बनाकर देकर ठगी मारी और 18 लाख रुपये धोखे से हड़प कर लिए। आरोपी के विरुद्ध पुलिस स्टेशन पुराना शाला में धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed