{"_id":"5caf6d48bdec22147609fa5a","slug":"61555000648-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज से तंग परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज से तंग परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। थाना कलानौर की पुलिस ने दहेज के तानों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मृतका की माता के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में चंचला पत्नी श्यामलाल निवासी गांव सनी थाना इंदौर जिला कांगड़ा ने बताया कि उनकी बेटी मधुबाला की शादी वर्ष 2015 में अमनदीप सिंह पुत्र देशराज निवासी मानकोर के साथ हुई थी। विवाह के बाद पति अमनदीप, ससुर देसराज, सास कृष्णा दहेज की मांग को लेकर मधु को परेशान करने लगे। इससे हताश होकर मधुबाला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद मधुबाला को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक मधुबाला की माता चंचला पत्नी श्यामलाल के बयान के आधार पर पति अमनदीप, ससुर देशराज और सास कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उक्त तीनों दोषियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।