फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   निजी स्कूल बस ने मोटरसाईकल सवार को किया घायल

निजी स्कूल बस ने मोटरसाईकल सवार को किया घायल

Tue, 12 Mar 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल बस ने मोटरसाईकल सवार को किया घायल
निजी स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन

बिजली का खंभा और प्राइमरी स्कूल की दीवार भी तोड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। बहरामपुर रोड पर स्थित एक निजी स्कूल की बस ने अड्डा गाहलड़ी में एक बाइक चालक को घायल कर दिया। बस चालक ने इसके बाद बिजली का खंभा और प्राइमरी स्कूल की दीवार भी तोड़ दी। थाना दोरांगला की पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस पुलिस के कब्जे में है जबकि ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी शमशेरपुर के बयान पर सतवंत सिंह निवासी मगर मूदियां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत दिवस दोपहर ढाई बजे वह गुरुद्वारा टाहली साहिब से बाइक पर अड्डा गाहल्ड़ी को जा रहा था। वह जब मेन गेट से अपनी दुकान को मुड़ने लगा तो सामने से स्कूल बस आई जिसे उक्त आरोपी चला रहा था। आरोपी ने तेज रफ्तार बस गलत साइड से लाकर उसके मोटरसाइकल में मार दी। इसके साथ वह सड़क पर गिर गया और जख्मी हो गया। उसकी बाइक भी टूट गई। बाद में पता चला कि ड्राइवर ने गांव कठियाली के पास बिजली के खंभे में भी बस मारकर खंभा तोड़ दिया। प्राइमरी स्कूल की दीवार भी तोड़कर बस छोड़ कर चालक फरार हो गया। इस संबंधी अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बस को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed